Home जौनपुर Jaunpur News ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार, एसडीएम ने दी जमानत

Jaunpur News ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गिरफ्तार, एसडीएम ने दी जमानत

0
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर: कर्मचारियों के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई पुलिस ने ब्लॉक अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोपी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया। इस खबर से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान न्यायालय भेज दिया, जहां काफी गहमागहमी के बीच उप जिला मजिस्ट्रेट ने जमानत दी। इस दौरान भारी संख्या में समर्थक डटे रहे।

क्या है मामला?

आरोप है कि बीते एक फरवरी को शाहगंज ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने गालियां देकर मारा-पीटा था। इस घटना के विरोध में जिले तक के दर्जनों कर्मचारी संगठनों ने आपात बैठक कर मंगलवार से समस्त विभाग, समस्त विकास खंड एवं विकास भवन संपूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने का अल्टीमेटम दिया था।

गिरफ्तारी और जमानत

मंगलवार की सुबह खेतासराय पुलिस ने प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर उप जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तारी की खबर लगते ही सुबह से भारी संख्या में अजय सिंह के समर्थक तहसील में जुट गए। पीड़ित सहायक विकास अधिकारी की तरफ से अधिवक्ता लालता प्रसाद यादव व समर बहादुर सिंह ने जमानत पर आपत्ति जताई। वहीं, अजय सिंह के अधिवक्ता दीपक श्रीवास्तव, गुड्डू सिंह, उमेन्द्र सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय के कुछ मामले की नजीर देते हुए जमानत देने की अपील की।

करीब आधे घंटे तक दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उप जिला मजिस्ट्रेट ने जमानत का आदेश पारित किया।

आरोपों को बताया निराधार

मामले में अजय कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि यदि कोई घटना या मारपीट होती तो ब्लॉक के अन्य कर्मचारी गवाह होते। अधिकारी ने राजनीतिक दबाव में आकर कहानी बनाते हुए फर्जी ढंग से फंसाने का प्रयास किया है। कहा प्रशासन और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में “स्तन कैंसर: जांच एवं निदान” विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next articleJAUNPUR NEWS बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।