नौबस्ता कला गांव में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया , जिसमे एक कार अनियंत्रित होकर भेलू कला तालाब में डूब गई। हादसे में हाई कोर्ट के दो वकीलों की मौत हो गई।

नौबस्ता कला गांव में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया , जिसमे एक कार अनियंत्रित होकर भेलू कला तालाब में डूब गई। इस हादसे में हाई कोर्ट के दो अधिवक्ताओं की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और गाड़ी दोनों को बड़ी ही मशक्कत कर तालाब से बाहर निकलवाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों वकीलों के शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद पुलिस दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और तालाब में डूबी हुई कार को बाहर निकालवाया गया। जब कार को बाहर निकलवाया गया तो उसमे से हाईकोर्ट के स्टैंडिंग काउंसिल कुलदीप कुमार अवस्थी और हाईकोर्ट के ब्रीफ होल्डर शशांक सिंह का शव मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह तकरीबन सात बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक कार (UP32NE1110) में दो लोग सवार थे। कार में मौजूद दोनों लोग नौबस्ता तकरोही रोड की तरफ जा रहे थे, उसके बाद किसी कारणवश कार अनियंत्रित हो गई और मोड़ पर स्थित एक तालाब में चली गई, और देखते देखते कुछ सेकंड में कर पूरी तरह तालाब में समा गयी। गाड़ी को तालाब से निकलवाने बाद पुलिस ने बताया कि गाड़ी में दोनों के आधार कार्ड मिले हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। आधार कार्ड के आधार पर दोनों के परिजनों से संपर्क किया गया। मृतकों की पहचान शशांक सिंह उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र संजय कुमार सिंह निवासी बहेड़ा हाउस नघीता मार्ग, हरदोई व दूसरा कुलदीप कुमार अवस्थी उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार निवासी 213 कौशलपुरी आवास समिति खरगापुर थाना गोमती नगर विस्तार लखनऊ के रूप में हुई।
The post लखनऊ: कार अनियंत्रित होने से हाई कोर्ट के दो वकीलों की तालाब में डूबकर मौत.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













