उत्तर प्रदेश में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को भारत लाना जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा पिछले साल अप्रैल में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि इस पूरे नेटवर्क का सरगना मेरठ का रहने वाला आकिब है, जो इस समय दुबई में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए अपना आतंकी नेटवर्क चला रहा है।
एटीएस और केंद्रीय जांच एजेंसियां आरोपी आकिब के प्रत्यर्पण के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है, लेकिन कागजी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं के कारण अब तक इसमें कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है।
उल्लेखनीय है कि एटीएस ने 2 अप्रैल 2026 को आलमनगर रेलवे स्टेशन से शाकिब, अरबाब, विकास और लोकेश नामक चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जो पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के इशारे पर देश के विभिन्न शहरों में रेलवे सिग्नल और गैस सिलिंडर से भरे वाहनों में धमाके करने की फिराक में थे।
कुलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट
दूसरी ओर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुए एक कायराना आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। कुलगाम में आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो हिंदू प्रवासी मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद सावन और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यूपी के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिरों, कांवड़ मार्गों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से पैनी नजर रखी जा रही है, साथ ही पुलिस के साथ-साथ सादे कपड़ों में खुफिया एजेंसियों के जवानों को भी तैनात किया गया है।
The post यूपी रेलवे धमाका साजिश: दुबई में बैठे आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण बनी बड़ी चुनौती appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











