जौनपुर, सरायख्वाजा: शुक्रवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में स्थित मेडिकल कॉलेज गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से ओटी टेक्निशियन प्रथम वर्ष के छात्र दीपचंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
तेज रफ्तार कार की चपेट में आया छात्र
जाफरपुर गांव निवासी दीपचंद यादव, पुत्र विजय बहादुर, मेडिकल कॉलेज में ओटी टेक्निशियन का कोर्स कर रहे थे। शुक्रवार को क्लास खत्म होने के बाद वह अपने दो पहिया वाहन से घर लौट रहे थे, तभी जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया गया, जहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई।
मौत की खबर से मचा हड़कंप, छात्रों ने किया प्रदर्शन
छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं मेडिकल कॉलेज के छात्र भी स्तब्ध रह गए। शनिवार को आक्रोशित छात्रों और स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने कराया रास्ता साफ
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
ब्रेकिंग न्यूज और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें!
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |


















