Aawaz news
संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर
कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण 2025 के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की बैठक मे जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद जौनपुर में 1734 ग्रामसभा में 28 फरवरी तक सर्वेक्षण कार्य पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य विकास अधिकारी और खंड विकास अधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके सर्वेयर की समीक्षा भी की जाए।
विकास खंड स्तर पर प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्र रजिस्टर का अवलोकन खंड विकास अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। जनपद स्तर पर परियोजना निदेशक द्वारा प्रत्येक विकास खंड के रजिस्टर का अवलोकन और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम सभा सर्वे पूर्ण होने के पश्चात ग्राम सभा खुली बैठक करवाकर सूची अनुमोदन करवाया जाएगा। एपीलाईड कमेटी का अनुमोदन जनपद स्तर पर किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बडे़ ही सौभाग्य का विषय है कि हमें गरीब और वंचित तबके के लोगो का घर बनवाने का अवसर मिल रहा है, इसलिए इस पुनित कार्य में सभी सर्वे से सम्बधित अधिकारीगण ईमानदारी पूर्वक सर्वे करते हुए पात्र व्यक्तियों का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण गांव में भी प्रवास कर सर्वे का कार्य कराना सुनिश्चित करें जिससे समस्त पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। सर्वे के दौरान पात्रता के जितने भी पैरामीटर है उसका अनुपालन अवश्य किया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त को सर्वे के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पात्रों का चयन करने की शपथ भी दिलाई।
मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने कहा कि सभी अधिकारीगण बहुत ही गंभीरता पूर्वक जिम्मेदारी के साथ बिना किसी के दबाव में आए हुए सर्वे करे। किसी भी दशा में अपात्रों का चयन नहीं होना चाहिए इस अवसर पर परियोजना निदेशक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















