Home जौनपुर Jaunpur News अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने बाइको को मारी टक्कर महिला समेत...

Jaunpur News अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने बाइको को मारी टक्कर महिला समेत चार गंभीर रूप से घायल

0
🔊 खबर सुनें

 

Aawaz News संवाद छेदी लाल वर्मा 

शाहगंज जौनपुर।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरानगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर अनियंत्रित स्कार्पियो कार ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मजडीहां गांव निवासी रेहान अहमद (20) पुत्र इसराईल अपनी भाभी हिना पत्नी रिजवान को शाहगंज बाजार से दवा दिलाकर घर ले जा रहा था। जौनपुर मार्ग पर इमरानगंज स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच जौनपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार भी वाहन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि अगला टायर बर्स्ट होने की वजह से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हुई ।

हादसे में रेहान, उसकी भाभी हिना के अलावा दूसरी बाइक पर सवार अहद अहमद (35) पुत्र शफीक और दावर (30) पुत्र मो. सिद्दीक निवासी सिपाह (जौनपुर) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों के सिर और पैरों में ज्यादा चोट लगी ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों को परिजन निजी अस्पताल लेकर गए ।पुलिस ने क्रेन के सहारे वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन शुरु कराया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअरविंद केजरीवाल ने शुरू किया ‘बजट’ पत्र अभियान, दावा किया कि इससे हर महीने 35,000 रुपये की होगी बचत..
Next articleJAUNPUR NEWS जौनपुर जिला कारागार का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।