Home जौनपुर Jaunpur News श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी...

Jaunpur News श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी: डीएम

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz news

 संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। दिव्य भव्य महाकुम्भ-2025 तथा मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा प्रयागराज जाने वाले वाहनों को अल्प समय के लिये रोके जाने के दृष्टिगत शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के ठहरने, नाश्ता एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। जिलाधिकारी के इस बेहतरीन व सुव्यवस्थित इंतजाम की हर तरफ तारीफ हो रही है। डीएम ने अपने हाथों से श्रद्धालुओं को नाश्ता के पैकेट वितरित किये।

निःशुल्क ठहरने व खाने-पीने हुई व्यवस्था

डीएम ने नेपाल सहित अन्य प्रदेशों एवं जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज, लोहिया पार्क, औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया, प्राथमिक विद्यालय सहित अन्य जगहों पर निःशुल्क ठहरने, उनके खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिये जिलास्तरीय अधिकारीगण सुबह से ही सक्रिय रहे। वहीं नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों द्वारा अपने क्षेत्र में श्रद्वालुओं के लिए नाश्ता, भोजन, मोबाइल टायलेट, रात्रि विश्राम हेतु टेंट आदि की व्यवस्था कराई गई।

डीएम ने श्रद्धालुओं से किया अनुरोध

जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अभी प्रयागराज न जाने तथा संयम बरतने के साथ ही जिला प्रशासन का सहयोग करने का विनम्र अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने सुबह से ही मछलीशहर, सतहरिया सहित तमाम क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर यातायात, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के ठहरने, शौचालय पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीएम के साथ अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद

सीडा परिसर में बनाये गये होल्डिंग एरिया में जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वांइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी मछलीशहर सौरभ कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगरा कपिलमुनि गुप्ता, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, प्रधानगण के सहयोग से श्रद्धालुओं को लगातार भोजन, चाय, पानी इत्यादि की व्यवस्था करायी गयी।

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की हुई जांच

होल्डिंग एरिया में स्वास्थ्य शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।

सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं: डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। मौनी अमावस्या के दृष्टिगत प्रयागराज में सीमावर्ती पड़ाव मुंगराबादशाहपुर में जिला प्रशासन, चेयरमैन नगर पालिका परिषद कपिलमुनि गुप्ता, ब्लाक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर सहित अन्य के सहयोग से तत्परता के साथ श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिये व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता, यही हमारी संस्कृति है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleJaunpur News खुटहन में मनाई गई मौनी अमावस्या , पिलकिच्छा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Next articleJaunpur News दो पैसैन्जर ट्रेन निरस्त, गोदान व साप्ताहिक स्पेशल का रूट डायवर्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।