Home जौनपुर Jaunpur News त्रिलोचन महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, लंबी कतार...

Jaunpur News त्रिलोचन महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब, लंबी कतार में किया जलाभिषेक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News खुटहन में मनाई गई मौनी अमावस्या , पिलकिच्छा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जलालपुर (जौनपुर): महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार भोर में सुबह 3 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही हजारों शिव भक्तों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। पूरा मंदिर परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

लाखों भक्तों की उमड़ी भीड़, 1 किमी लंबी कतार

भगवान शिव के दर्शन और जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगभग 1 किलोमीटर तक फैली रही, जो तालाब के चारों ओर से होते हुए रेहटी ग्रामीण मार्ग तक पहुंच गई। त्रिलोचन बाजार, मंदिर परिसर और विद्यालय परिसर तक इतनी भीड़ थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की मुस्तैदी

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी स्वयं मंदिर परिसर और बाजार में लगे बैरियर पर खड़े होकर सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। सीआरपीएफ, महिला पुलिस और स्थानीय पुलिस बल भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे, जिससे भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी न हो।

खोया-पाया केंद्र और स्वास्थ्य सेवा

भीड़ में बिछड़े लोगों को खोया-पाया केंद्र पर अनाउंसमेंट कर मिलवाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर भीड़ और गर्मी की वजह से चक्कर आने व उल्टी की समस्या से पीड़ित श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार किया गया।

मंदिर समिति और प्रमुख लोग मौजूद

इस आयोजन में मंदिर प्रबंधक मुरलीधर गिरि, अध्यक्ष रविशंकर सिंह, गुरु गोपाल सिंह, पंकज सिंह, सोनू गिरि, ओमप्रकाश गिरि, महंत रामचंद्र सिंह सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पुलिस ने फर्जी महिला दरोगा को किया गिरफ्तार
Next articleJaunpur News बेटियों की शिक्षा से समाज की उन्नति – बाबू सिंह कुशवाहा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।