Jaunpur news संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने आज तहसील मड़ियाहॅू का औचक निरीक्षण के दौरान न्यायालय उपजिलाधिकारी और न्यायालय तहसीलदार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पुराने मुकदमों के निस्तारण के सम्बन्ध जानकारी प्राप्त की गयी और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जो भी कमियां आज पाई गयी हैं उनपर कृत कार्यवाही न किए जाने पर तथा पुराने मुकदमो को निस्तारित नही करने पर प्रतिकूल संज्ञान लिया जाएगा।
उप जिलाधिकारी न्यायिक को भी निर्देशित किया गया कि बार के सहयोग से अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जाए जिससे आमजन को कचहरी न आना पड़े और उन्हे त्वरित गति से न्याय दिलाया जा सके।
इस दौरान निर्देशित किया गया कि पत्रावलियों का रख-रखाव उचित ढंग से किया जाये और कार्यालय में साफ-सफाई नियमित हो। कार्यालय में आने वाले फरियादियों की गम्भीरतापूर्वक तथा संवेदनशीलता के साथ सुनवाई करते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।
बार के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याए सुनी गई और सम्बन्धित को निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान पत्रावलियों का भी अवलोकन किया गया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















