Home जौनपुर Jaunpur News भारत देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए हम...

Jaunpur News भारत देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को संविधान में निहित आदर्श व कर्तव्यों का पालन करना होगा- धनपाल जायसवाल वरिष्ठ समाजसेवी

0
🔊 खबर सुनें

  

Aawaz news 

 संवाद छेदी लाल वर्मा 

शाहगंज 

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आदर्श शांति शिक्षण संस्थान भादी  अंबेडकर नगर शाहगंज में बड़े धूमधाम से 76 वा  गणतंत्र दिवस मनाया गया सबसे पहले ध्वजारोहण मुख्य अतिथि धनपाल जायसवाल जी के द्वारा किया गया |बच्चों ने ध्वज गीत गाया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढकर कर हिस्सा लिया  | लोगों ने बच्चों के कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा किया |इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को बताया गया कि बच्चे देश के भविष्य हैं | हम सब मिलकर सशक्त भारत का निर्माण करेंगे | हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है | संविधान में सबको समान रूप से जीने का अवसर प्रदान किया है | हम सभी को संविधान में निहित आदर्श और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित कर देश व लोकतंत्र की प्रगति में योगदान देने की जरूरत है | इस अवसर पर अभिभावक गण, शिक्षक गण, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  देवी प्रसाद जी, विद्यालय के प्रबंधक सचिन कुमार वर्मा एडवोकेट जी, प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता, आलोक शर्मा,  बृजेश मिश्रा, रामजतन, संध्या, अनाया,  डाली, ममता श्रीवास्तव, शिवाली  गुप्ता, अनुराधा , अविनाश, कुसुम  सलमान, तमाम छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे |

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News समाज के प्रति अधिवक्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी:बाबू सिंह कुशवाहा
Next articleJaunpur News जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने तहसील मड़ियाहॅू का किया औचक निरीक्षण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।