Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
चौकियां धाम, जौनपुर। तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव गुरुवार से आरम्भ हो चुका है। प्रातःकाल मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात शीतला चौकियां धाम मन्दिर के महंत विवेकानन्द पण्डा द्वारा आरती—पूजन किया गया। मन्दिर गर्भ गृह में भव्य श्रृंगार सजावट के दौरान दर्शनार्थी गर्भ के बाहर से दर्शन पूजन करते नजर आये। मां शीतला के दरबार को भव्य सुन्दर रूप से सजकर तैयार है। अनेक प्रकार के रंग—बिरंगे सुगन्धित फूलों से गर्भ गृह की सजावट की गयी है।बाहर से आये कारीगरों ने माता रानी दरबार को भव्य स्वरूप दिया है। वहीं वाराणसी व कोलकाता से फूल मंगवाकर मंदिर परिसर की सजावट की गयी है। मंदिर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। हवन—पूजन के मुख्य यजमान सतीश तिवारी, पत्नी आंचल तिवारी सहयोगी ब्राम्हण परिवार द्वारा किया जा रहा है। हवन कुंड के समीप आचार्य अजय मिश्रा के नेतृत्व में सहयोगी ब्राह्मणों द्वारा तीन दिनों तक वैदिक मंत्रों के साथ निरंतर मां दुर्गा सप्तसती पाठ गुरुवार की सुबह से आरम्भ हो गया है। 24 जनवरी दिन शुक्रवार व 25 जनवरी दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या कार्यक्रम मन्दिर के पूर्वी क्षेत्र में होगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजनकर्ता आशीष माली ने बताया कि इस बार पूर्वांचल के जाने—माने कलाकार एवं भजन गायक का आगमन श्रृंगार महोत्सव के मंच पर होगा। मंदिर के महंत विवेकानन्द पण्डा ने बताया कि मां का गर्भ गृह भव्य रूप से सजाया गया है। भक्तों को मां के दरबार के बाहर से ही झांकी दर्शन कराया जा रहा है। वहीं मन्दिर के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं काली माता मंदिर को भी सजाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से शीतला चौकियां चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मन्दिर परिसर द्वार पर मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















