Aawaz news संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर तेजतर्रार जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा तहसील सदर के उत्तरगावा मुसहर बस्ती में गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया।
कंबल वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से गरीब असहाय एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां आने का उद्देश्य है यह देखना कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 32 लोगों को आवास का लाभ मिल रहा है इस दौरान उन्होंने आवास की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि सभी पात्र परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने की अपील भी की।
इसके उपरांत जिलाधिकारी के द्वारा महर्षि जमदग्नि तपोभूमि आश्रम जमैथा में जाकर दर्शन कर आशीर्वाद लिया गया और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस दौरान उन्होंने मंदिर की ऐतिहासिकता पौराणिकता और महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार, खंड विकास अधिकारी, मंडल अध्यक्ष धर्मापुर संतोष मौर्य, अध्यक्ष नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















