जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की 2017 की पासआउट छात्रा रितु वर्मा ने इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित ऑफिसर स्केल-1 परीक्षा में सफलता अर्जित कर संस्थान और विभाग का नाम रोशन किया। इस सफलता पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रितु वर्मा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में छात्राओं की आत्महत्या के मामले बढ़े, पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएससी छात्रा ने लगाई फांसी
विभाग के शिक्षक इंजी. सत्यम उपाध्याय, इंजी. जया शुक्ला, इंजी. सौरभ वी कुमार, इंजी. अनुराग सिंह, इंजी. मनीष गुप्ता, इंजी. श्वेता सिंह, इंजी. शरद चंद्र, इंजी. धर्मेंद्र, और श्री लाल बहादुर समेत अन्य शिक्षकों ने रितु वर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रितु की मेहनत और लगन आज की युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है।



















