Home जौनपुर Jaunpur News इस्लामिक वेलफेयर सोसायटी का चुनाव संपन्न मौलाना अनवर कासमी पुनः...

Jaunpur News इस्लामिक वेलफेयर सोसायटी का चुनाव संपन्न मौलाना अनवर कासमी पुनः बने महासचिव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 Aawaz News 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News अवधेश सिंह बने अध्यक्ष, मनीष कुमार सिंह मंत्री; दीवानी अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

जौनपुर यूपी

शहर की मशहूर सामाजिक और शैक्षणिक संस्था इस्लामिक वेलफेयर सोसायटी बल्लोच टोला जौनपुर की प्रबंधन समिति का चुनाव रविवार को जामिया मोमिना लिल बनात जामिया नगर में संपन्न हुआ,गौर तलब रहे कि सहायक रजिस्ट्रार फॉर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स वाराणसी के आदेश 3490/ए जेड- 1113/2024-25 वाराणसी दिनांक 16/11/2024 के अनुपालन में चुनाव अधिकारी मंजूलता वर्मा प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर के द्वारा घोषित/विज्ञिपित कार्यक्रम के आधार पर नियमानुसार निष्पक्षता के साथ संपादित कराया गया।

प्रबंधन समिति चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस बल को भी तैनात किया गया,इस दौरान इस्लामिक वेलफेयर सोसायटी के जनरल सीक्रेट्री मौलाना अनवार कासमी ने मीडिया को बताया कि प्रबंधन समिति के सभी 7 पदाधिकारी और मैनेजमेंट कमेटी के 8 निर्विरोध चुने गए,चूंकि पूर्व अध्यक्ष अबुल वफ़ा चुनावी कार्यवाही में शामिल नहीं हुए इसलिए अंसार अहमद कासमी को निर्विरोध अध्यक्ष बन गए हैं जबकि अनवर कासमी को निर्विरोध जनरल सीक्रेट्री के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं।

चुनावी कार्यवाही के दौरान श्रीमती मंजू लता ने साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों के समक्ष किया गया,इस दौरान उन्होंने बताया कि चुनाव के समय सोसायटी के चुनाव के अतिरिक्त कोई दूसरा चुनाव संपादित नहीं किया गया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर प्रेस क्लब शाहगंज के कार्यालय पर शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि
Next articleJaunpur News कपिल देव मौर्य जी पूरे जीवन पर्यंत निर्भीक पत्रकारिता के द्वारा समाज की आवाज बने रहे
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।