डेढ़ लाख के जेवर,अवैध असलहा और कारतूस बरामद
आजमगढ़: जनपद की सिधारी थाना पुलिस ने लूट की घटना का पदार्फाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूट के जेवरात (कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए) व 11 हजार रूपये नकदी सहित अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मीडिया को बताया कि इन्द्रेश गोंड पुत्र महेश गोंड ग्राम पुनापार थाना घोसी जिला मऊ हाल पता- ननिहाल उमेश गोंड पुत्र खुरचन गोड ग्राम शाहगढ़ थाना सिधारी ने तहरीर देकर अवगत कराया था 03 नवंबर को रात्रि तीन बजे के करीब तीन अज्ञात लोग घर के पीछे से चैनल का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और नानी को मारने पीटने लगे, बीच बचाव करने आए अन्य परिजनों को भी बदमाशों द्वारा लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान अभियुक्तों द्वारा घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर 13 थान सोने और 8 थान चांदी, नानी का 3 थान सोने का व 2 थान चांदी का गहना व पांच बैग व दो अटैची उठा ले गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार वर्मा ने घटना में शामिल अभियुक्तों को बैठौली पुल से मंगलवार के दोपहर 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों में टेनी उर्फ सरताज आलम पुत्र गुड्डू उर्फ आविद साकिन आदर्श नगर, शेरु उर्फ मो महफुज पुत्र मो० अजीज निवासी खास बाजार थाना जीयनपुर को लूट के जेवर और दो तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्तों ने अन्य चोरी की दो घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav










