Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान...

Jaunpur News सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बदलापुर/जौनपुर

यह भी पढ़ें: Jaunpur News सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

बदलापुर / जौनपुर
नगर पंचायत बदलापुर
में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। यह भव्य समारोह कार्यक्रम विद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय द्वारा जारी परिणाम सूची के अनुसार सृष्टि बरनवाल (94%), अर्पित यादव (92.4%), चेष्टा यादव (91.2%), अनन्या तिवारी (91%), सैनू मिर्ज़ा (90.8%), समीक्षा जायसवाल (90.8%), दिव्यांशु मिश्रा (89.8%), सौम्या यादव (89.8%), तनिष्क प्रताप सिंह (89.2%)सहित कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ मंच पर आमंत्रित कर बाजे गाजे के साथ माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक थॉमस जोसेफ, उपनिदेशिका ज्योत्सना थॉमस, शैक्षणिक निदेशिका वलसम्मा वर्की, प्रबंधक ज्वॉय थॉमस, प्रधानाचार्या लक्ष्मी प्रसन्ना, उपप्रधानाचार्य संजय कुमार यादव, शिक्षकगण अलीमुद्दीन शेख, संदीप सिंह, सलमान अली, वंदना सिंह, सरनजीत यादव, शादाब आलम, चारु कृष्णा, नजरुल बारी, उत्तम निगम, रामसागर यादव, पोलिकार्य सोरेंग सहित समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी लोगों ने आए हुए अभिभावकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया, और विद्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की सराहना की।
समारोह का वातावरण हर्षोल्लास, उत्साह एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा। सम्मान समारोह के अंत एम एल सी लाल विहारी यादव का विद्यालय परिवार द्वारा मल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया । उन्होंने बच्चो के स्वर्णिम भविष्य की कामना व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया ।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित
Next articleJaunpur News सेंट जेवियर्स स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here