Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में नवागत डीएम ने दिये...

Jaunpur News जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में नवागत डीएम ने दिये निर्देश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गठित जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में हुई जहां उन्होंने समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा- प्रचलित राशनकार्डो की स्थिति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, निलम्बित/रिक्त दुकानों की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, आयुष्मान कार्डो की स्थिति तथा अन्य विभागीय बिन्दुओं पर बिन्दुवार समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मृतक कार्डधारकों के कार्डों का सत्यापन कर उनके स्थान पर नियमानुसार पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाये जाने, खाद्यान्न वितरण में घटतौली न हो इसके लिए उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारण कराये जाने, स्वास्थ्य विभाग एवं बेसिक विभाग के समन्वय से अन्त्योदय राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड जारी कराये जाने एवं क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रान्तर्गत अन्त्योदय राशन कार्डों की समीक्षा कर लक्ष्य निर्धारित करते हुए बचे हुए शेष अन्त्योदय लाभार्थियों का शत—प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने, रिक्त एवं निरस्त दुकानों के चयन प्रक्रिया को पूर्ण कराये जाने, सिंगल स्टेज व्यवस्था अन्तर्गत जनपद के शत—प्रतिशत उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न उठान कराये जाने के निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी आयुष्मान को निर्देशित किया गया कि जनपद में प्रतिदिन 30000 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारण करते हुए आयुष्मान कार्ड जारी करायें तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के विद्यालयों में कार्यरत समस्त रसोईयों का प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमन्त्री सुरक्षा बीमा योजना कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी अन्त्योदय/पात्र कार्डधारकों को भी उपरोक्त बीमा योजना से लाभान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी आयुष्मान, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण यादव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी नृपंजय पाठक, जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, नामित सदस्य शिवशंकर गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News अधिकारी किसानो की समस्याओ को गुणवत्तापूर्ण करे निस्तारित- डीएम जौनपुर
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले मेंपुलिस चौकी की मंदिर भी सुरक्षित नही ?
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।