Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News अधिकारी किसानो की समस्याओ को गुणवत्तापूर्ण करे निस्तारित- डीएम जौनपुर

Jaunpur News अधिकारी किसानो की समस्याओ को गुणवत्तापूर्ण करे निस्तारित- डीएम जौनपुर

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में समाधान दिवस: डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Aawaz news 

सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा किसानो की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा किसानो की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है, इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसान दिवस पर प्राप्त हुई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और ससमय निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि कहीं भी लटकते हुए तार न मिले यदि कहीं भी तार की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो विद्युत विभाग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह से खाद एवं उर्वरकों के उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली और कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गोशालाओ में नैपियर घास  लगवाई जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, डिप्टी पीडी आत्मा डॉ0 रमेश चंद्र यादव, किसान यूनियन के प्रांतीय सचिव राजनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फर्जी मुठभेड़ में मारे गए मंगेश यादव के परिवार को दी आर्थिक मदद
Next articleJaunpur News जिलास्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में नवागत डीएम ने दिये निर्देश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।