Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जमीन नापने गयी राजस्व व पुलिस टीम से महिलाओं ने...

Jaunpur News जमीन नापने गयी राजस्व व पुलिस टीम से महिलाओं ने किया जमकर विवाद,चार गिरफ्तार

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, शाहगंज पुलिस ने क…

 जफराबाद।क्षेत्र के कलन्दरपुर गांव में गुरुवार को जमीन की नापी करने गई राजस्व व पुलिस टीम से महिलाओं ने जमकर विवाद किया।पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।उसके बाद जमीन की नापी की गयी।

एसडीएम सदर के निर्देश पर राजस्व की टीम ऊक्त गांव में एक जमीन की पैमाइश करने के लिए थाने गयी।जहा से थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने एसआई सजंय कुमार व अन्य पुलिस टीम को राजस्व टीम के साथ ऊक्त गांव में भिजवाया।पैमाइश के दौरान जगह जगह लकड़ियों का ढेर लगा था।जिसे हटवाने के लिए जब कहा गया तब आशा निषाद पत्नी रामाश्रय निषाद ने लकड़ी हटाने से मना करने लगी।जिसके बाद दूसरे पक्ष की अनिता देवी ने कहा कि पैमाइश के लिए लकड़ियों को हटाना पड़ेगा।इसी बात पर दोनों पक्षों की महिलाओं में जमकर गाली गलौज शुरू हो गयी।मामला बढ़ता देखकर पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने मौके से सविता पत्नी राजेश निषाद,आशा पत्नी रामाश्रय निषाद,आँचल पुत्री रामाश्रय निषाद तथा अनिता पत्नी राजदेव निषाद को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।उसके बाद जमीन की पैमाइश की गयी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur Newsग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने नारेबाजी करते हुये दिया धरना
Next articleजश्ने ईद मिलादुन्नबी के प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए सदर ने किया अपील
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।