Home जौनपुर Ghazipur News गाजीपुर: दृष्टिविहीन व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में...

Ghazipur News गाजीपुर: दृष्टिविहीन व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

गाजीपुर हत्या समाचार, रामनगीना यादव दृष्टिहीन हत्या, गाजीपुर बुजुर्गा गांव मर्डर, जमीन विवाद में हत्या, गाजीपुर क्राइम न्यूज

यह भी पढ़ें: Jaunpur news शाहगंज-बदलापुर मार्ग पर तीन अज्ञात लोगों ने किया हमला, घायल व्यक्ति की मौत

Aawaz News 

गाजीपुर।
कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा (कोठवा) गांव में सोमवार देर रात एक दृष्टिहीन व्यक्ति रामनगीना यादव (50 वर्ष) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। वह गांव में आटा चक्की के बाहर सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

चक्की मालिक की पत्नी ने देखे हमलावर:
चक्की मालिक की पत्नी पूनम ने बताया कि रात में उन्होंने अचानक शोर-शराबा और चिल्लाने की आवाजें सुनीं, जिसके बाद वे बाहर निकले। उन्होंने देखा कि दो लोग रामनगीना पर हमला कर रहे थे। उन्हें देखते ही हमलावर भाग निकले। पूनम के पति ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे फरार हो गए।

मंदिर में पूजा करने वाले थे रामनगीना:
दृष्टिहीन रामनगीना बचपन से ही दोनों आंखों से अंधे थे। वे गांव के मंदिर में पूजा-पाठ करते थे और भजन-कीर्तन में भाग लेते थे। वह अविवाहित थे और गांव में घूम-घूमकर जीवन यापन करते थे। वे पिछले कई महीनों से आटा चक्की के बाहर ही सोते थे।

जमीन विवाद बना कारण?:
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे जमीन विवाद की आशंका है। बताया जा रहा है कि मृतक के भतीजे ने उनके हिस्से की जमीन बेच दी थी, जिसे लेकर रामनगीना ने प्रशासन में आपत्ति दर्ज कराई थी। मंगलवार को जमीन का बंटवारा तय था, लेकिन इससे पहले ही उनकी हत्या कर दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कर रही जांच:
घटना के बाद गांव में भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या की जांच शुरू कर दी है। एसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जमीनी रंजिश का प्रतीत हो रहा है, हर एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News गाजीपुर: मुठभेड़ के बाद दो गो-तस्कर गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली, 11 गोवंश बरामद
Next articleSultanpur News जिलाधिकारी ने बिरसिंहपुर के 100 शैय्यायुक्त विशेष चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई कड़ी नाराजगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।