Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News अटेवा के ब्लॉक इकाई का हुआ गठन

Jaunpur News अटेवा के ब्लॉक इकाई का हुआ गठन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 पुरानी पेंशन के मुद्दे पर अटेवा भरी हूंकार

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

OPS ही बुढ़ापे की लाठी है -सत्येंद्र राय

आदित्य टाइम्स संवाद बलजीत यादव 

खुटहन जौनपुर। OPS बुढ़ापे की लाठी है। बीमारी की दवाई है। बच्चों की पढ़ाई है। एनपीएस निजीकरण देश के लिए बहुत बड़ा घोटाला साबित होगा। उक्त बातें बृहस्पतिवार को अटेेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में आयोजित अटेवा के ब्लॉक इकाई के पुनर्गठन तथा संगोष्ठी के अवसर पर कही उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई को अटेवा लड़ रहा है और अटेवा ही दिलाएगा।  जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है आप सभी लोग अटेवा के सदस्य बनकर अटेवा को मजबूत बनाएं और जल्दी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी का आगमन जौनपुर में होने वाला है । ब्लॉक इकाई के गठन में आनंद स्वरूप प्रवक्ता इंटर कॉलेज खुटहन को अध्यक्ष हौसला प्रसाद यादव को महामंत्री तथा उपाध्यक्ष पद योगेश यादव, दिलीप कुमार यादव, दिव्यांशु सिंह सचिव पद पर नरेंद्र मिश्रा मंत्री पद पर सरोज गौतम ,संदीप यादव ,कृष्णकांत बर्मा तथा मीडिया प्रभारी देश बंधु गौतम ,धनंजय यादव और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी दीपचंद को बनाया गया।

तहसील प्रभारी के रूप में डॉक्टर ध्रुव राज यादव मनोनीत हुये। कार्यक्रम को वक्ता के रूप में जिला महिला अध्यक्ष डॉक्टर यामिनी सिंह , नीरज सिंह सुभाष चंद्र यादव ने संबोधित किया

कार्यक्रम में राजकुमार यादव अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सौरभ ज्योति रामकृष्ण यादव रविंद्र गुप्ता देवेंद्र प्रजापति नवीन शर्मा धर्मदेव सहित सैकड़ो की संख्या में  सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव तथा जिला प्रवक्ता विनय वर्मा ने किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News श्री अन्न ( मिलेट्स ) विकास खण्ड स्तरीय ब्लाक परिसर में सम्पन्न
Next articleप्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कीव, सबकी निगाहें रूस-यूक्रेन युद्ध पर ज़ेलेंस्की के साथ उच्च स्तरीय वार्ता पर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।