Home आवाज़ न्यूज़ पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिवार ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को दी भावभीनी विदाई*

पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिवार ने कुलपति प्रो. वंदना सिंह को दी भावभीनी विदाई*

1000915617-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को विश्वविद्यालय अतिथि गृह में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की माटी में अपार संभावनाएं हैं। यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में विश्वविद्यालय और पूर्वांचल का नाम रोशन करें, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में पठन-पाठन और शोध गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया गया। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। प्रो. वंदना सिंह ने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि विश्वविद्यालय से उनका जुड़ाव तथा यहां के लोगों का स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा।
समारोह में कुलसचिव विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाश धर द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो. वंदना सिंह के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. विजय सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों की ओर से प्रो. वंदना सिंह को स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वारीन्द्र सिंह यादव, महामंत्री राधेश्याम सिंह मुन्ना, उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, रमेश यादव, श्रीनाथ यादव समेत अन्य कर्मचारियों ने भी उन्हें भावभीनी विदाई दी।
विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रो. वंदना सिंह के तीन वर्षीय कार्यकाल को विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय बताते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए कुलपति

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली-एनसीआर में H1N1 के मामले बढ़े: डॉक्टरों ने लक्षण, सावधानियां और चेतावनी के संकेत बताए
Next articleहिमांशी खुराना का आसिम रियाज को चेतावनी भरा जवाब, कहा- बार-बार अपमान पर सबूत पेश करने से नहीं हिचकूंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here