जम्मू-कश्मीर में 6 और 7 मई की रात पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी और तोपखाने से हमले किए। इस अंधाधुंध गोलीबारी में पुंछ में एक महिला और दो बच्चों सहित 10 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। पुंछ इस गोलीबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, राजौरी और उरी में हमले किए, जिससे कई घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। उत्तरी कश्मीर के तंगधार में एक कश्मीरी नागरिक का घर तोपखाने की गोलाबारी में पूरी तरह जलकर राख हो गया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने तंगधार, पुंछ और अन्य इलाकों में मनमाने ढंग से गोलीबारी की।
पुंछ के मनकोट इलाके में एक महिला का घर मोर्टार शेल की चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई और उनकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। अधिकारियों के अनुसार, पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में 34 अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर है। राजौरी के ठंडीकस्सी में दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हुए। उरी सेक्टर में मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि में हुई भारी गोलाबारी में तीन बच्चों सहित 10 नागरिक घायल हुए और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।
The post पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ में 10 नागरिकों की मौत, 50 घायल; भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










