Home जौनपुर Jaunpur Newsमड़ियाहूं में बोलेरो पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

Jaunpur Newsमड़ियाहूं में बोलेरो पलटी, आधा दर्जन लोग घायल

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर: मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित बच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरसठी थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी गांव निवासी गुप्ता परिवार बोलेरो से जौनपुर गया था और शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौट रहा था। जैसे ही वाहन मातिवर सिंह डिग्री कॉलेज से आगे बढ़ा, पेट्रोल पंप के पास अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

राहगीरों ने किया रेस्क्यू

बोलेरो में तीन महिलाएं, एक नाबालिग युवती, एक बच्चा और ड्राइवर सवार थे, जो दुर्घटना के बाद अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बोलेरो के ऊपर चढ़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह हादसा सावधानीपूर्वक ड्राइविंग और पर्याप्त विश्राम की आवश्यकता को उजागर करता है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News इमामपुर क्रिकेट कप का हुआ भव्य शुभारंभ , पद्माकर उपाध्याय एडवोकेट और सुजीत वर्मा एडवोकेट ने किया उद्घाटन
Next articleजौनपुर: प्रेमी ने की अज्ञात महिला की हत्या, सूटकेस में बंद कर नाले में फेंका
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।