Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ़ विशेष अभियान जारी,...

Jaunpur News जौनपुर जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ़ विशेष अभियान जारी, बुल्डोजर के साथ कारवाही कर रहा है राजस्व विभाग

0
🔊 खबर सुनें

 शासकीय/सार्वजानिक भूमियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत जनपद की समस्त तहसीलों में राजस्व टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है

👉इसी क्रम में उपजिलाधिकारी केराकत एवं राजस्व टीम द्वारा कुल 10 ग्रामों चौकिया, असवारा, खलियाखास, मुर्खा, अमिहित, शिवरामपुरखुर्द, जमुआ, कन्हौली, विझवारसागर व धनरखां में अभियान चलाकर कुल 15 चकरोड, नाली, बंजर, नवीन परती आदि ग्राम समाज भूमियों से 0.715 हे0 पर से अवैध अतिक्रमण हटवाकर कब्जामुक्त कराया गया।

👉उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर की उपस्थिति में राजस्व टीम द्वारा ग्राम विशेश्वरपुर में सरकारी भूमि पर मिट्टी डाल के जो अवैध कब्जा किया गया था उसे हटवा दिया गया है तथा संबंधित के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया गया।

👉उपजिलाधिकारी बदलापुर द्वारा राजस्व टीम गठित कर ग्राम उमरी खुर्द में स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। इसी क्रम में ग्राम नर्हंपुर में चकरोड पर किये गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर चकरोड का निर्माण करवाया गया।

👉उपजिलाधिकारी शाहगंज के निर्देशन में नायब तहसीलदार लपरी एवम राजस्व टीम द्वारा ग्राम बडौना सारी में तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटवाकर तालाब खुदवाने का कार्य किया गया। इसी क्रम में ग्राम नटोली तहसील शाहगंज में चक रोड पर से अवैध अतिक्रमण को हटाकर चकरोड का निर्माण किया गया तथा ग्राम सवायां में नाली नंबर-1932 से अतिक्रम हटवाया गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर जिले में चारा पानी के बगैर पशुओं के मरने का सिलसिला जारी
Next articleगंगा दशहरा और बकरीद के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में बढ़ाई गई सुरक्षा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।