Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News मंत्री पर पूर्व चेयरमैन ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Jaunpur News मंत्री पर पूर्व चेयरमैन ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का 5 नवंबर को शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

जौनपुर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव पर विभिन्न गंभीर आरोप लगाकर आय से अधिक सम्पत्ति की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश के पूर्व माध्यमिक षिक्षा चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो0 डा0 आशाराम ने मांग किया है। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के पिड्रा गांव निवासी पूर्व चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को लखनऊ में सौपे गये षिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि राज्य मंत्री द्वारा विधिक आय से कई गुना अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी है। जिले में कई कीतमती जमीने और मकान, गाड़ियां खरीदी गयी है। धर्मापुर विकास खण्ड के पिण्डरा गांव में दफा 24 के पैमाइष के आदेष का अनुपालन इनके प्रभाव से रोक दिया गया है। राज्य मंत्री अपने चहेते पिण्डरा निवासी मुन्ना लाल यादव को अनुचित लाभ दिलाने के लिए प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाते हुए मेरी जमीन हड़पवा दिये है। उनके चकमार्ग की जमीन का सीमांकन रोकवा दिये है। आवेदक को राज्यमंत्री और मुन्ना लाल यादव से जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। 

       राज्य मंत्री अपने पद का दुरूपयोग करते हुए राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा परेशान करा रहे है। इनके कृत्य से सरकार की क्षवि कलंकित हो रही है। इनके उक्त कृत्यों की उच्च स्तरीय एजेन्सी द्वारा जांच कराकर कार्यवाही की जाय जिससे अन्य माननीयों के लिए दृष्टान्त प्रस्तुत हो सके।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खतौनी वरासत के लिए 16 अक्टूबर तक विषेश अभियान: जिलाधिकारी जौनपुर
Next articleJaunpur News नहर में पानी न आने से धान के सिंचाई प्रभावित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।