Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News नहर में पानी न आने से धान के सिंचाई प्रभावित

Jaunpur News नहर में पानी न आने से धान के सिंचाई प्रभावित

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 Aawaz News 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मिला शव

आवाज न्यूज़ 

जौनपुर। सुईथाकला विकास खण्ड के मनवल गांव में शारदा सहायक नहर में पानी ना आने से किसानों में हा हाकार मचा हुआ हैद्यकिसानों ने धान की सिंचाई के पानी को लेकर आपूर्ति ना होने के कारण किसानों की धान की फसल खराब होने की दशा में पहुँच चुका है ।किसानों की इस प्रकार की विकट समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह वर्मा के नेतृत्व में सदर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा गया।श्री वर्मा ने सदर सांसद को ज्ञापन देते हुए मांग किया कि इस नहर में काफी दिनों से पानी ना आने से किसानों के लिए यह विकट समस्या बना हुआ हैद्यकिसानों ने यह भी कहा कि नहर की साफ-सफाई भी विभाग के द्वारा नहीं

कराया जाताद्यइस प्रकार की समस्या से निजात पाने के लिए सांसद को ज्ञापन दिया गयाद्यइस नहर में पानी ना आने के चलते नहर के आस-पास धान की खेती करने वाले सभी क्षेत्र वासियों किसानों का हाल-बेहाल हो गया हैं।किसानों ने बताया की सभी किसान किसी तरह से धान की रोपाई समय पर किसी तरह से किये।लेकिन कई महिनों से इस नहर में पानी ना आने से किसानों के लिए जटिल समस्या बना हुआ हैद्यश्री वर्मा ने सांसद से

मांग किया कि इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराया जाये ताकि किसानों को धान की सिचाई करने में राहत मिल सके। इस विषय पर अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खण्ड  36 सुनील कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही मामला संज्ञान में आते ही कार्यवाही की जाएगी। महेश प्रसाद वर्मा,श्याम जीत,राम मिलन,दिनेश वर्मा,लाल शंकर दुबे,संदीप वर्मा,अनिल वर्मा,राकेश वर्मा,राम प्रहलाद,सौरभ वर्मा,जगदीश,हरीराम वर्मा,अशोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मंत्री पर पूर्व चेयरमैन ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Next articleभारत बंद LIVE अपडेट: बिहार के जहानाबाद में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।