Home आवाज़ न्यूज़ उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, 16...

उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश में पिछले महीने में सामान्य से भी कम बारिश हुई, इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विभाग केंद्र ने अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिनों तक अलग-अलग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसी के साथ मौसम विभाग ने 16 राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, सहारनपुर, जौनपुर, इटावा, भदोही, आजमगढ़, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया शामिल है। इसके अलावा प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उसके आस पास के जिलों में भी बारिश हो सकती है। इसी के साथ IMD ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलो में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News उत्तर प्रदेश में अगले सात दिन मौसम रहेगा शुष्क, 9 और 10 मई को आंधी-बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के अलावा मौसम विभाग ने 16 राज्यों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इनमें उत्तराखंड, असम, नागालैंड, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, आंध्र प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, मिजोरम, ओडिशा,पश्चिम बंगाल,त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल है।

The post उत्तर प्रदेश में अगले 2 दिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article‘आप मुसलमानों के दुश्मन हैं’: असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना
Next articleबड़ी खबर: दिल्ली शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को मिली जमानत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।