Home आवाज़ न्यूज़ गाजीपुर में अज्ञात कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, इतने...

गाजीपुर में अज्ञात कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, इतने घायल, पुलिस ने कहा ये

0
🔊 खबर सुनें

गाजीपुर में आजमगढ़-बिहारीपुर डगेरा मार्ग के पास रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का फिलहाल इलाज चल रहा है और उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक की उम्र 15 साल थी जबकि दूसरे की 18 साल। दोनों आजमगढ़ के रहने वाले थे और वाराणसी के कैथी जा रहे थे। एक कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है और उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

वाराणसी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं । घटना के बाद मौके से फरार हुए वाहन और चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

The post गाजीपुर में अज्ञात कार की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत, इतने घायल, पुलिस ने कहा ये appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleCBI ने शराब नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र
Next articleबहराइच के गांवों में भेड़ियों का आतंक, इस महीने तीन बच्चों की हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।