✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज
आज पूर्व सूचना के अनुसार बदलापुर तहसील के रामजानकी तिराहे से सैकड़ों की संख्या में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पेपरलीक में जान गंवाने वाले छात्रों के परिजनों को मआवजा और शांतिपूर्ण पर बर्बर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई का नारा बुलंद करते हुए तहसील परिसर में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए युवा नेता प्रमोद कुमार शुक्ल (मोनू) ने कहा इस लोकतांत्रिक देश के भीतर जनता अपनी किसी भी मांग को लेकर आंदोलन कर सकती है। जो हमारा संवैधानिक अधिकार है। परंतु जिस तरीके से हमारी सरकार ब्रिटिश हुकूमत की तरह अपने लोगों के साथ बर्ताव कर रही है वह घोर निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और संवाद के लिए स्थान होना चाहिए। परंतु आज लोकशाही को तानाशाही में वर्तमान सरकार बदलने का प्रयास कर रही है। जिसका परिणाम ही जंतर-मंतर का आंदोलन है।
अब यह आंदोलन जनता का हो गया है। इसे किसी भी प्रकार से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सरकार को चाहिये कि हमारी तीनों मांगो को स्वीकार करे। ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके।
अंत में मोनू जी ने कहा सरकार को सद्बुद्धि आये और मांगो को स्वीकार करे। ताकि देश के भविष्य हमारे बच्चे देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर सकें।
इस कार्यक्रम में जय कुमार मौर्य,सुजीत मौर्य, विशाल मौर्य, दिलीप कुमार खरवार, आजाद गुप्ता, मुकेश निषाद (एडवोकेट),संतोष प्रजापति, मुकेश मौर्य,आलोक भारती के साथ तमाम जुझारू छात्र-नौजवानों ने हिस्सा लिया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया






सफल हो गया