AAWAZ NEWS सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव ने जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ के साथ नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कराये जा रहे कार्य हनुमान घाट और बजरंग घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री के द्वारा कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सद्भावना पुल से हनुमान घाट तक सड़क और नाली बनाया जाए और घाट के किनारे हरे पौधे लगाए जाएं। इसके साथ ही हनुमान घाट पर जमीन चिन्हित कर चेंजिंग रूम, शौचालय बनवाए जाने के निर्देश राज्यमंत्री के द्वारा दिए गए।
उन्होंने निर्देश दिया कि घाट पर से अतिक्रमण हटाया जाए और पार्किंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया है कि सद्भावना से शास्त्री ब्रिज तक दोनों तरफ के घाट बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है।मंत्री ने जनपद वासियों से अपील किया है कि जनपद को स्वच्छ रखने में सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है, इसलिए कूड़े को उचित स्थान पर रखें और जनपद को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मंत्री के अथक प्रयासों से गोमती नदी के तट पर सुंदर स्थल विकसित किया जा रहा है, जहां पर महिलाए, बच्चे, बूढ़े सभी सुबह शाम टहल सकते हैं। मंत्री जी के निर्देश के क्रम में मुख्य मार्ग से सड़क का निर्माण और लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त कराया है कि अवशेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करा दिया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यदाई संस्था इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के सहायक प्रबंधक लवकेश, प्रतिनिधि अजय सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, जसविंदर सिंह, संतोष मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













