Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News गरजा बुलडोजर तहसीलदार ने मुक्त कराया आठ घरों के रास्ते...

Jaunpur News गरजा बुलडोजर तहसीलदार ने मुक्त कराया आठ घरों के रास्ते वाली सरकारी जमीन

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

AAWAZ NEWS

जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के गोनौली (सिंगरामऊ) गांव में सरकारी भूमि पर लम्बे समय से कब्जा किए कब्जा धारी से जिला अधिकारी द्वारा द्वारा चलाए जा रहे शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त अभियान के क्रम में तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा बुलडोजर लगवा कर मुक्त करवाया गया जो जिले में चर्चा बनी है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News असंख्य ग्रामीणों की समस्या पर तहसीलदार की कार्यवाही ने पेश किया मिसाल लोगों को मिला स्थाई निदान विधायक भी समस्या को लिया गहराई से तो तहसीलदार से वार्ता कर हल निकालने की कही बात। आदित्य टाइम्स संवाद जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में आज दिनांक 11,07,2024 को तहसील प्रशासन की हुई कार्रवाई ने जन समस्या निस्तारण का एक अनोखा मिसाल पेश किया जिससे क्षेत्र के लोग पूर्ण संतुष्ट नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के राम स्नेही पटेल द्वारा आबादी की भूमि पर बने रास्ते को द्वेष में आकार बांस बल्ली आदि लगाकर सकरा कर के आवागमन का रास्ता कष्टदायक बना दिया गया था। जिसके चलते ग्रमीण लोगों को आने जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था साथ ही इस बरसात में लोगों में फजीहत जैसी स्थिति उत्पन्न होने वाली बनी हुई थी। उक्त समस्या को लेकर गांव के अरविंद पटेल के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने बदलापुर के विधायक रमेशचंद्र मिश्रा से किया। अधिक संख्या में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक द्वारा भी प्रकरण को गंभीरता से लिया गया। विधायक ने तहसील के तहसीलदार राकेश कुमार से वार्ता किए और बहुतायत ग्रामीण जनों के बारिश में होने वाली आवागमन की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया। आज पुनः दर्जनों से अधिक ग्रामीणों ने तहसील में आकर तहसीलदार को समस्या बताए। जिसके पश्चात तेजतर्रार तहसीलदार राकेश कुमार मौके पर राजस्व टीम और सुरक्षा कर्मियों को लेक कर मौके पर गए पहले दोनों पक्षों से वार्ता किए। तहसीलदार की वार्ता से दोनों पक्षों ने पूर्ण सहमती दिए तथा दोनों ने तत्काल रास्ते का अवरोध (बास, बेड़ा आदि) हटवा लिए। जहां तहसीलदार द्वारा विवेक और शालीनता से वार्ता कर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से ग्रामीण जानों के लाभकारी रास्ते की जटिल समस्या को दूर कर दिया गया। वहीं जिले में इस तहर के जटिल विवाद हल होने परjaunpu news तहसीलदार और विधायक की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में आराजी न. 234 रकबा 0.023 हेक्टेयर बंजर भूमि खाते की जमीन को उक्त गांव के रमाकांत पुत्र राजदेव द्वारा अतिक्रमण कर के जोत कर खेत बना लिया बना कर कब्जा किया गया था। जिस रकबे से लगभग 7 से 8 घर के लोग व अन्य राहगीरों का आनेजाने का उपयोगी मार्ग माना जाता है। इन घर के लोगों द्वारा तहसील में समाधान दिवस पर बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार के समक्ष लिखित शिकायत पत्र दिया गया। जिस क्रम में राजस्व टीम भेजकर सीमांकन के साथ चिंतन करवा गया। साथ ही कब्जाधारी को लिखित नोटिस भेजा गया कि कब्जा हटा कर सरकारी भूमि मुक्त कर दें। किंतु उक्त द्वारा कब्जा नहीं हटा गया और मौके पर पहुंची राजस्व टीम घर की महिलाएं भद्दगी करने के साथ कब्जा हटाने के दौरान खलल पैदा किया गया। जिस बात की जानकारी राजस्व टीम द्वारा तेजतर्रार तहसीलदार राकेश कुमार को हुआ। जिस के पश्चात तहसीलदार ने सिंगरामऊ पुलिस टीम राजस्व कर्मियों को साथ लेकर मौके पर मौजूद रहते हुए उक्त रकबे को बुलडोजर लगवा कर मुक्त करवा दिया गया। उक्त कार्यवाही से जहां बारिश में आने जाने वाले उक्त आठ दस घर के लोगों को आवागमन मे मदद के साथ अन्य राहगीरों के परिवारों को बड़ा सहयोग हो गया जिसकी इन लोगों में संतुष्टि दिखाई दी। वहीं इस कार्यवाही से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा है तो क्षेत्र के लोगों में कार्यवाही की खुशीयां और प्रशंसा देखा गया। बताते हैं कि कब्जाधारी उक्त कब्जे को रोकने के लिए बहुत जतन किया गया पर डीएम के आदेश के क्रम में तहसील प्रशासन के सामने एक भी न चली।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur Newsकृषि गोष्ठी का आयोजन, किसानो को दी गई योजनाओं की जानकारी
Next articleJAUNPUR NEWS सद्भावना पुल से हनुमान घाट तक बनेगी सड़क और नाली, होगी हरियाली- गिरीश चन्द यादव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।