हसीलदार राकेश कुमार द्वारा जल जीवन मिशन को सुदृढ़ करने हेतु बैठक किए समपन्न
यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
AAWAZ NEWS सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जिले के बदलापुर तहसील के सभागार में आज तहसीलदार द्वारा जल जीवन मिशन योजना को सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से की गई बैठक।
जानकारी के अनुसार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को बेहतर तरीके से लोगों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बदलापुर के तेजतर्रार तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा तहसील सभागार में जिले से जल जीवन के कोऑर्डिनेटर एंव सेवा निवृत्त एडीएम अनिल कुमार सिंह तथा तहसील के लेखपाल गणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में पानी की टंकी के निर्माण हेतु पूर्व में चयनित गांव के भूमियों से खारा पानी निकलने के कारण हो रहे तमाम प्रकार के बातों से संबंधित मुद्दों पर बातों की चर्चा हुई। इस दौरान लेखपाल गणों में मुख्य रूप से सतेंद्र शुक्ला,अरविंद यादव, महेंद्र राठौड़, संदीप राव, शैलेंद्र मिश्रा, जय गुरुदेव, शिवकुमार सरोज, राजेश पटेल, दिनेश पाल, राज मोहम्मद अंसारी, अनुराग सिंह, नवनीत, हरिओम चौहान, राजेश यादव, सर्वेश यादव, अतुल तिवारी, शेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग एंव सुरक्षा कर्मीगण उपस्थित रहे।





