Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News एसडीएम के अमर्यादित व्यवहार से आक्रोशित हुए अधिवक्ता

Jaunpur News एसडीएम के अमर्यादित व्यवहार से आक्रोशित हुए अधिवक्ता

0
🔊 खबर सुनें

एसडीएम के साथ अधिवक्ता संघ की वार्ता के दौरान हुई कहा सुनी 

एसडीएम ने मौके पर बुलवाई फोर्स 

Aawaz News 

मछलीशहर जौनपुर। उप जिलाधिकारी श्रीकेश राय और अधिवक्ताओं के बीच 14 बिंदुओं पर पूर्व निर्धारित वार्ता के क्रम में आज तहसील सभागार में बार बेंच की बैठक बुलाई गई थी।

आरोप है की एसडीएम श्रीकेश राय ने अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री अवनीन्द्र कुमार दुबे को कड़े शब्दों में बैठने के लिए कह दिया जो खड़े होकर अपनी समस्या बता रहे थे। उन्होंने डांटते हुए अधिवक्ता को कहा की बैठ जा। यह बात अधिवक्ताओं को काफी नागवार लगी और इसी बात पर अधिवक्ताओं और उप जिलाधिकारी के बीच कहा सुनी हो गई। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी इसके बाद एसडीएम अपने चेंबर में पहुंचकर फोर्स बुला लिया। जिससे अधिवक्ता और भड़क गए कुछ ही देर बाद एसडीएम अपनी गाड़ी में बैठकर तहसील से चले गए। अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि आज कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उप जिलाधिकारी के साथ वार्ता रखी गयी थी, जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा था गरीबों किसानों के आवेदन पत्रों पर कोई स्पीकिंग ऑर्डर का नहीं लिखा जाना। कहां की सब कुछ लेखपाल और पुलिस के ऊपर छोड़ दिया जाता है। और हर आवेदन पर सिर्फ एक बात लिखी जाती है जांच कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिसके चलते गरीब जनता और वादकारी परेशान है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की बहस सुन लिए जाने के बाद भी महीनों तक पत्रावलियों में कोई आदेश जारी नहीं होता, न तो आदेशों का अमलदरामद समय से होता है। बीमार अधिवक्ताओं के मुकदमों में तारीख नहीं दी जाती और यह भी बार बेंच के बीच टकराव का एक कारण है। इसी प्रकार धारा 34 की पत्रावलियों में लेखपाल द्वारा रिपोर्ट नहीं दिया जाना, अविवादित वरासतो में लेखपालों द्वारा निस्तारण न किया जाना, तहसीलदार द्वारा पत्रावलियों में आर्डर शीट नहीं लिखा जाना आदि ऐसे महत्वपूर्ण बिंदु थे जिस पर वार्ता होनी थी। 

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री वेद प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा,यज्ञ नारायण सिंह, अशोक श्रीवास्तव, श्याम सुंदर यादव, केदारनाथ यादव, कुंवर भारत सिंह, जयप्रकाश दुबे, राम सिंह यादव, विनय प्रिय पांडे, इंदु प्रकाश सिंह, राम आसरे द्विवेदी, भरत लाल यादव, रघुनाथ प्रसाद आलोक विश्वकर्मा, बाबूराम, विपिन मौर्य, अच्छे लाल विश्वकर्मा, लालजी यादव दयाराम पाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। 

इस बाबत जब उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सभी सीनियर अधिवक्ताओं की बात मैं सुन चुका था तो मेरी भी बात उन लोगों को सुनाई चाहिए थी सीनियरों के मना करने पर भी कोई उनकी बात नहीं मान रहा था। इधर से कोई अमर्यादित व्यवहार नहीं किया गया है। जहां तक अधिवक्ताओं के फोर्स बुलाने की बात है तो फोर्स मैं किसी दूस

रे मामले में बुलाया था इससे उसका कोई तालुकात नहीं है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleJaunpur News प्रधान पर किया जान लेवा हमला ,हालत गंभीर
Next articleJaunpur News बजट शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए धोखा है
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।