बीएसए द्वारा किया गया विद्यालयों का निरीक्षण
आवाज़ न्यूज़ सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जनपद में प्राथमिक विद्यालयो को सत्र के प्रथम दिन बीएसए डाॅ गोरखनाथ पटेल सहित उनकी शिक्षा विभाग की पूरी टीम ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया। गर्मी की छुट्टी के बाद 25 जून से ही विद्यालय खुला रहा जिसमें शिक्षकों द्वारा विद्यालय की साफ-सफाई कराई गई।निरीक्षण अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शासन द्वारा विद्यालयों मे संचालित योजनाओं की जाँच की गई है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेशानुसार निरीक्षण अभियान चलाकर एक साथ सभी परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत प्रथम दिवस पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, एआरपी, डीसी डायट, मेंटर के द्वारा निरीक्षण किया गया।
बेसिक स्कूलों में पहले दो दिन समर कैंप लगाए जाने का आदेश था जिसके क्रम में 28 और 29 जून को विद्यालय स्तर पर ही दो घंटे का कैंप लगाकर छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने व अन्य गतिविधियां कराई जानी थी। 28 जून को सभी विद्यालयों में बच्चों का फूल व चंदन से तिलक कर स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारों व रंगोली से सजा कर इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। पहले दिन यहां उत्सव जैसा माहौल रहा। रोली-टीका लगाकर छात्र-छात्राओं को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इसके साथ ही खीर और हलवा से मुंह मीठा कराया गया। विद्यालय परिसर को फूल पत्तियों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व से ही तैयारी कर ली थी। इन गतिविधियों के साथ ही साथ नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |















