रामघाट पर फिर बढ़ी शवों की संख्या
आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर। भीषण गर्मी में लगातार मौत होने का सिलसिला जारी है। पचहटियां स्थित अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर दाह संस्कार के लिए स्थान कम पड़ जा रहा है। घाट पर आने वाले शवों की संख्या एक बार फिर बढ गई है। पिछ्ले माह भी अचानक शवों की संख्या बढ़ गई थी। स्थिति थोड़ी सामान्य जरूर हुई लेकिन गर्मी के प्रकोप से पुनः लोगों का मरने का सिलसिला चल पड़ा है। एक बार फिर रामघाट पर पिछले तीन दिनो से लगभग डेढ से दो सौ लाशों का अंतिम संस्कार प्रतिदिन हो रहा है। घाट पर स्थान कम पड़ जा रहा है। घाट पर ही पंजीकरण कार्यालय में दाह संस्कार के लिए पंजीकरण करवाने वालों की भीड़ जुटी हुई है। डोमराज करन एवं घाट पर दाह संस्कार सामग्री बेचने वाले आनन्द चौहान ने बताया कि सोमवार से अचानक संख्या तेजी से बढ़ी है। सोमवार को लगभग डेढ से दो सौ लाश तथा मंगलवार को भी दो सौ लाशों का आंकड़ा पार कर गया था। बुधवार को दोपहर तक 50 शव दाह संस्कार के लिए आ चुके थे। शवों के आने का सिलसिला निरंतर बना हुआ है। डोमराज अपनी पारी के अनुसार लगातार दाह संस्कार में जुटे हुए हैं। डोमराज करन ने बताया कि सामान्य दिनों में राम घाट पर लगभग 35 से 40 शवों का दाह संस्कार होता है। वाराणसी, आजमगढ़ आदि जिले से भी लोग दाह संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में शवों को देख लोग हतप्रभ हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |













