Home आवाज़ न्यूज़ खुटहन थाना क्षेत्र के मेढा गांव के दो युवकों की मौत ,...

खुटहन थाना क्षेत्र के मेढा गांव के दो युवकों की मौत , हिट स्ट्रोक की आशंका

0
🔊 खबर सुनें

 

आदित्य टाइम्स संवाद बलजीत यादव 

खुटहन(जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के मेढ़ा गॉव में अलग अलग परिवारों के दो युवकों ने बीती रात में अचानक दम तोड़ दिया। मौत की मनहूस खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है। 

 बताते है कि उक्त गॉव निवासी मुन्ना मोदनवाल ऊर्फ माठा पुत्र स्व सुरेश(40 वर्ष) को बीती रात उल्टी दस्त के साथ तेज बुखार हो गया। अचानक शाम होते होते उनकी मौत हो गयी। इसी तरह मेढा घाट निवासी श्यामलाल निषाद पुत्र बलिराज निषाद (41वर्ष)  दो दिन पहले मढ़(मुम्बई) से गॉव आया था। वह दिन में गड्ढा की खुदाई का काम किया। शाम ढलते ही वह  तेज बुखार से पीड़ित हो गया। आनन फानन में परिजन उसे जनपद के किसी निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड दिया। इस तपन भरी भीषण गर्मी में एक ही गॉव के दो युवकों की अचानक मौत से सहमे पूरे गॉव में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओ में प्रतिभा की कोई कमी नही है : एसडीएम
Next articleJaunpur News वकीलों ने एसडीएम कोर्ट में किया हंगामा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।