Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ यूनिवर्सिटी में सनसनी: असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातें और...

लखनऊ यूनिवर्सिटी में सनसनी: असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातें और पेपर लीक का आरोप

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

लखनऊ यूनिवर्सिटी के जंतु विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन पर बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा को फोन पर अश्लील बातें करने और परीक्षा का पेपर लीक करने का प्रलोभन देने का आरोप है।

छात्रा ने दोनों ऑडियो क्लिप यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंप दी हैं। एक ऑडियो में प्रोफेसर पेपर आउट करने की बात भी कर रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने महानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर से पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ IIMT यूनिवर्सिटी में शिक्षक पर गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल

यूनिवर्सिटी ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है, जो 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी। इस मामले के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।

The post लखनऊ यूनिवर्सिटी में सनसनी: असिस्टेंट प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातें और पेपर लीक का आरोप appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहमें अमेरिका पर भरोसा नहीं है, भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है: अब्बास अराघची
Next articleNEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार, दिल्ली में एडमिशन घोटाले का गिरोह पकड़ा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।