Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ: एमिटी यूनिवर्सिटी की बीए एलएलबी की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल...

लखनऊ: एमिटी यूनिवर्सिटी की बीए एलएलबी की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल रूम में मिला शव..

0
🔊 खबर सुनें

एमिटी विश्वविद्यालय की छात्रा ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चिनहट पुलिस इस मामले की जांच कर रही हे।

लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि छात्रा अक्षिता यहां यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर छात्रा ने आत्महत्या का यह कदम क्यों उठाया।

अक्षिता मथुरा की मूल निवासी थी और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर फोर्थ ब्लॉक के रूम नंबर 308 ए में रहती थी। यूनिवर्सिटी में आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया ,मामले की जानकारी पर पुलिस तुरंत यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पहुंची, फिलहाल चिनहट पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। छात्रा ने आत्महत्या कर ली है इस बात की सूचना घरवालों को दे दी गयी है।

The post लखनऊ: एमिटी यूनिवर्सिटी की बीए एलएलबी की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल रूम में मिला शव.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleमतदाता सूची से लेकर EVM तक, दिल्ली चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने आरोपों का किया खंडन, कहा ये
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने संभल में जामा मस्जिद के पास के कुएं में पूजा करने पर लगाई रोक, योगी सरकार से माँगा जवाब..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।