Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर जिले में टायर फटने से बोलेरो खाई मे पल्टी,...

Jaunpur News जौनपुर जिले में टायर फटने से बोलेरो खाई मे पल्टी, एक की मौत

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

लोगो ने बोलेरो के टायर फटने से सड़क हादसा होने का लगाया अनुमान
आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के समीप एक चलती बोलेरो का अचानक टायर फट जाने से वो खाई में पलट गई।जिसके चलते हादसे में घायल 80 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकलां गांव के निवासी सुखई बिंद बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे एक किराए की बोलेरो से किसी काम के सिलसिले मे वाराणसी जा रहा थे।इस दौरान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव से अपने नाती मुकेश बिंद (25) पुत्र राम सुवारथ और नतीनी मुस्कान 6 वर्ष को भी साथ लेकर निकला हुआ था। जब वह लपरी (तिवारीपुरा) गांव के समीप पहुंचा तभी बोलेरो का टायर अचानक फट गया और गाड़ी की गति तेज होने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा बोलेरो खाई में जा पलटी, गाड़ी को खाई में पलटते देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में दौड़कर गाड़ी के अंदर सवार चारो लोगों को बाहर निकाला और तुरंत एक निजी वाहन से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 80 वर्षीय सुखई बिंद की दर्दनाक मौत हो गई तथा नाती मुकेश बिंद (25) के पैर में गंभीर चोट आई और नतीनी मुस्कान (6) के सिर मे गंभीर चोट आई है साथ ही वाहन चालक भी घायल हो गया है। घटना के दौरान लोग मुखदर्शक बने रहे लोगों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी का टायर फटने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और खाई में जाते वक्त गाड़ी कई बार पलटते हुए खंदक के अंदर गई।थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: खेत में मेड़ बांधने गए 22 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur news पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजित किया गया
Next articleJaunpur News गोली से घायल पूर्व प्रधान ने इलाज के दरम्यान तोड़ा दम, मचा कोहराम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here