Aawaz News
मुंगराबादशाहपुर।पुलिस ने मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कोदहूं गांव के पास से ट्रक पर लदी 17 पशुओं को बरामद कर चार पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार पशु तस्करों के पास से एक अदद तमंचा,खोखा एवं एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक रात गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रयागराज मार्ग पर कुछ अन्तर्राज्यीय पशु तस्कर पशुओं को लाद कर प्रयागराज से मुंगराबादशाहपुर की तरफ जाने वाले हैं। थानाध्यक्ष अपने सहयोगी उपनिरीक्षक गंगा सागर मिश्र, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह का० आनन्द कुमार सिंह हरीश कुमार ,जितेन्द्र यादव विपिन यादव , राकेश मणि के साथ कोदहूं पुलिया के पास वाहन चेकिंग शुरू किया। थोड़ी देर बाद एक ट्रक आता दिखाई दिया।जब पुलिस ने रूकने का संकेत दिया गया तो वाहन सवार तस्करो द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । पुलिस बल ने किसी तरह से वाहन पर सवार चारो पशु तस्करो को गिऱफ्तार कर लिया गया और तलाशी लेने पर उनके पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस तथा एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।वाहन पर लदे जानवरो को देखा गया तो उस पर 3 अदद गाय 2 अदद बछड़े , 7 अदद भैस तथा 5 अदद पडवा ट्रक पर क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांध कर लादे गये थे ।पुलिस की पूछताछ में गिरफतार अभियुक्तों ने अपना नाम पता राहुल कुर्मी निवासी ग्राम बुधुवा थाना मझगवा जिला जबलपुर मध्य प्रदेश , रमाशंकर मिश्र निवासी हैन्सी परजी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ ,सुशील कुमार कश्यप निवासी देवरी हरदोपट्टी थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ तथा धर्मेन्द्र दुबे निवासी कस्बा पनागर (जगमोहन वार्ड) थाना पनागर जनपद जबलपुर मध्य प्रदेश बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पशू क्रूरता अधिनियम मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















