जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रूपाली सक्सेना की अदालत ने 19 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास व 10-10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। यह फैसला पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या करने के मामले में सुनाया गया।
घटना का विवरण
अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी विनोद सिंह (निवासी जवंसीपर, थाना नेवाढ़िया) ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 29 अगस्त 2006 को दोपहर 1 बजे उसका 20 वर्षीय पुत्र कुंवर प्रताप सिंह स्नान करने जा रहा था। तभी गांव का मोनू उर्फ सचिन उसे अपने साथ चंदन और चंचल के घर ले गया।
घर के बरामदे में पहले से मौजूद वीरेंद्र और चंदन ने ललकारते हुए कहा, “मार डालो साले को!” इस पर चंचल ने कुंवर प्रताप सिंह के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को वादी विनोद सिंह, दिलीप और रविंद्र नाथ ने अपनी आंखों से देखा था।
अदालत का फैसला
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार सिंह द्वारा पेश किए गए गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने मोनू उर्फ सचिन, चंदन और वीरेंद्र को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
हालांकि, गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी चंचल की पत्रावली उसके अवयस्क होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड को अंतरित कर दी गई।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















