Home आवाज़ न्यूज़ बदायूं: दो मंजिला मकान ढहने से महिला की मौत, तीन पशु भी...

बदायूं: दो मंजिला मकान ढहने से महिला की मौत, तीन पशु भी दबे

0
🔊 खबर सुनें

बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला में बृहस्पतिवार तड़के करीब 5:00 बजे प्रताप सिंह का दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभराकर ढह गया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी अगरवती (55 वर्ष) और चार पशु मलबे में दब गए।

अगरवती बाहरी छोर पर दबी थीं, इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वह पशुओं को खोलने गई थीं। हादसे में तीन पशु भी मर गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की दो टीमें और नगर पालिका उझानी से जेसीबी बुला ली गई। एसडीआरएफ टीम ने मलबा हटाकर मृत पशुओं को बाहर निकाला। बताया गया कि इस मकान में कोई स्थायी रूप से नहीं रहता था। मकान का अगला हिस्सा पहले से दरका हुआ था, जो बारिश में भीगने से और कमजोर होकर गिर गया। प्रताप सिंह के छोटे भाई नन्हे के मकान का अगला हिस्सा भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ है।

मृतका के बेटे विपिन ने बताया कि उनकी मां उस समय पशुओं को खोलने गई थीं, तभी हादसा हो गया। प्रताप सिंह परिवार के साथ पास में बने दूसरे मकान में रहते हैं। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

The post बदायूं: दो मंजिला मकान ढहने से महिला की मौत, तीन पशु भी दबे appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleपटियाला: पिटबुल के हमले में दंपती बुरी तरह घायल, वीडियो वायरल
Next articleकेंद्र सरकार ने ओला, उबर और रैपिडो को अपने ऐप से राइड से पहले टिप देने का विकल्प हटाने को कहा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।