लोगो ने बोलेरो के टायर फटने से सड़क हादसा होने का लगाया अनुमान
आदित्य टाइम्स संवाद
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव के समीप एक चलती बोलेरो का अचानक टायर फट जाने से वो खाई में पलट गई।जिसके चलते हादसे में घायल 80 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई।
खेतासराय थाना क्षेत्र के मानीकलां गांव के निवासी सुखई बिंद बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे एक किराए की बोलेरो से किसी काम के सिलसिले मे वाराणसी जा रहा थे।इस दौरान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव से अपने नाती मुकेश बिंद (25) पुत्र राम सुवारथ और नतीनी मुस्कान 6 वर्ष को भी साथ लेकर निकला हुआ था। जब वह लपरी (तिवारीपुरा) गांव के समीप पहुंचा तभी बोलेरो का टायर अचानक फट गया और गाड़ी की गति तेज होने के चलते चालक ने नियंत्रण खो दिया तथा बोलेरो खाई में जा पलटी, गाड़ी को खाई में पलटते देख लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में दौड़कर गाड़ी के अंदर सवार चारो लोगों को बाहर निकाला और तुरंत एक निजी वाहन से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान 80 वर्षीय सुखई बिंद की दर्दनाक मौत हो गई तथा नाती मुकेश बिंद (25) के पैर में गंभीर चोट आई और नतीनी मुस्कान (6) के सिर मे गंभीर चोट आई है साथ ही वाहन चालक भी घायल हो गया है। घटना के दौरान लोग मुखदर्शक बने रहे लोगों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि गाड़ी का टायर फटने के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और खाई में जाते वक्त गाड़ी कई बार पलटते हुए खंदक के अंदर गई।थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















