Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News न्यायालय तहसीलदार के आदेश पर चार अतिक्रमणकारीयों के अवैध कब्जे...

Jaunpur News न्यायालय तहसीलदार के आदेश पर चार अतिक्रमणकारीयों के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर।

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News: जौनपुर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 3485 ने आजमाई किस्मत; 1047 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

तहसीलदार न्यायालय द्वारा कब्जा धारियों पर क्षतिपूर्ति और निष्पादन ब्यय का दिया गया था आदेश 

पूर्व में तहसीलदार द्वारा कब्जे को स्वतः हटा लेने की दी गई थी हिदायत, आज बेदखली के लिए मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार राजस्व टीम व पुलिस प्रशासन लेकर रहे मौजूद।

आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। जिले में बदलापुर तहसील क्षेत्र के सलामतपुर गांव में चार अलग अलग लोगें के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे पर न्यायालय तहसीलदार के आदेश पे बुलडोजर चलवाकर अबैध कब्जे से मुक्त करते हुए बेदखल कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव के आराजी न. 454 मि. 0.049 हेक्टेयर में से 0.010 हेक्टेयर भूमि पर गोरखनाथ पुत्र रामकिशोर, तो आराजी न.454 मि. 0.049 हेक्टेयर में से 0.010 हेक्टेयर भूमि पर बीरबल पुत्र फूलचंद्र, व आराजी न.454 मि. 0.049 हेक्टेयर में से 0.010 हेक्टेयर भूमि पर जवाहिर पुत्र रामप्रसाद और आराजी न.454 मि. 0.049 हेक्टेयर में से 0.010 हेक्टेयर भूमि पर सालिकराम पुत्र पंडोही निवासी गण सलामतपुर परगना रारी, तहसील बदलापुर जिला जौनपुर द्वारा भवन निर्माण आदि बनाकर कब्जा कर लिया गया था। जिसपे समाधान दिवस पर पड़े सिकायती पत्र, तथा लेखपाल द्वारा किए गए बेदखली के वाद मुकदमा न. T202014360200446, व 0448, व 0447, और 0449 पर न्यायालय तहसीलदार द्वारा फैसला देते हुए क्षतिपूर्ति अर्थ डंड क्रमशः 2300 रूपये, 2500 रूपये, 3500 रूपये, 2300 रूपये सहित सभी सभी पर पांच पांच रूपये का निष्पादन ब्यय साथ ही बेदखली का आदेश पारित किया गया। जिसके क्रम में आज तहसील के तहसीलदार राकेश कुमार स्वयं राजस्व टीम व सुरक्षा कर्मियों को साथ लेकर मौके पे बुलडोजर लगवा कर कब्जे को मुक्त करवा करवा कर बेदखल कर दिया गया। बताते चलें कि पूर्व में तहसीलदार द्वारा अतिक्रमणकारीयों को स्वतः कब्जा हटाते हुए भूमि को मुक्त करने के लिए कहा गया था पर यह लोग कब्जा नहीं हटाए थे। इस कार्यवाही से जहां अवैध कब्जाधारियों में हडकंप मचा है वहीं तहसीलदार से पुछे जाने पर उन्होंने बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे अभियान क्रम में जो भी इस तरह के कब्जा किए हैं संग्यान में आने पर यह प्रक्रिया वहां भी कराई जाएगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के जमानत पर बाटें मिठाइयां
Next articleJaunpur News नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ` बंटी` नगर के विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।