Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के जमानत पर बाटें मिठाइयां

Jaunpur News आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के जमानत पर बाटें मिठाइयां

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की बैठक, समाज सेवा को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद

जौनपुर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की करप्शन मामले में जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुना दिया है। उन्हें पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल चुकी है। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सीबीआई ने उन्हें करप्शन मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी जनपद जौनपुर इकाई के जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक दूसरों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और शांति मार्च निकालते हुए भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कियें

।भीमराव अंबेडकर जी का मुंह  कार्यकर्ताओं ने मीठा किया। और आगे की राजनीतिक पर चर्चा हुई। जिससे आम आदमी को इंसाफ मिल सके और व्यक्ति केवल 5 किलो राशन पर न सिमटे। पूर्वांचल प्रांत के प्रभारी अनुराग मिश्रा ने कहा कि भारत में केजरीवाल ही एक विकल्प हैं जिससे भाजपा बौखलाई है। जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने कहा कि केजरीवाल की जमानत संविधान की हकीकत है जो सत्य में सत्यापित हुई है। शाहगंज क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष गालिब शेख ने भी मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। उक्त कार्यक्रम में छात्र संघ नेता अमित विश्वकर्मा राजबहादुर उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र सोनू सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरली मनोहर आशीष यादव शाहिद तमाम आपका करता उपस्थित रहे। संचालन विनोद कुमार प्रजापति ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleउत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने कहा ये
Next articleJaunpur News न्यायालय तहसीलदार के आदेश पर चार अतिक्रमणकारीयों के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।