Home आवाज़ न्यूज़ लोकसभा चुनाव खत्म होते ही CM योगी ने की अधिकारियों के साथ...

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही CM योगी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं

0
🔊 खबर सुनें

लोकसभा चुनाव पूरे होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को जनता से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, टोगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश भी दिया।

एक बयान के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर एक सार्वजनिक शिकायत बैठक ‘जनता दर्शन’ के दौरान यह निर्देश दिया। बयान में कहा गया कि उन्होंने प्रत्येक उपस्थित व्यक्ति से उनकी शिकायतों को समझने के लिए बातचीत की है और संबंधित अधिकारियों को उन्हें तुरंत हल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा की “मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों से जुड़े काम तय समय सीमा के भीतर होने चाहिए। किसी भी काम की अनदेखी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से जुड़े सभी मुद्दे सरकार की प्राथमिकता हैं।”

The post लोकसभा चुनाव खत्म होते ही CM योगी ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं, मानसून आने में अभी इतना समय
Next articleप्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को, नायडू ने भी टाला अपना कार्यक्रम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।