Home आवाज़ न्यूज़ बिजनौर: बिजनौर में भीषड़ सड़क हादसा,हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की...

बिजनौर: बिजनौर में भीषड़ सड़क हादसा,हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत..

0
🔊 खबर सुनें

बिजनौर में दर्दनाक सड़क हादसा , घने कोहरे में एक कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई।

बिजनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया , घने कोहरे में एक कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी , जिसमे पल भल भर में खुशियां छिन गयी हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में ऑटो गठरी के आकार में बन गया। हादसा हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर हुआ । तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा, दुल्हन और ऑटो ड्राइवर समेत सात लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में ऑटो भीषण टक्कर के बाद सामने लगे एक बिजली के पोल से टकरा गया। जिसकी वजह से ऑटो में सवार सातों लोगों की मौके पर मौत हो गई। बताया गया कि हादसा तब हुआ जब कार चालक घने कोहरे में वाहन को ओवरटेक कर रहा था। हादसे में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक लड़की की मौत हुई है। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन के साथ दूल्हे के पिता, दूल्हे के मौसा-मौसी, दूल्हे का भाई और ऑटो ड्राइवर समेत सात लोग शामिल हैं।

हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। हादसे में ऑटो के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए। ऑटो की गठरी बंध गई। हाईवे पर लाशों का ढेर लग गया। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गयी ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और एसडीएम रितु रानी ने सामुदायिक अस्पताल में पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। धामपुर थाना इलाके के गांव तीबड़ी निवासी 65 वर्षीय खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल (25) का झारखंड की रहने वाली खुशी (22) के साथ निकाह कर लाए थे। वह मुरादाबाद से ऑटो से घर की ओर जा रहे थे , ऑटो में सात लोग सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई ,पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

The post बिजनौर: बिजनौर में भीषड़ सड़क हादसा,हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबलिया: ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, हादसे में दोनों की मौत
Next articleJaunpur News नवजात बच्चे को बेचने खरीदने वाले वांछित पाँच अभियुक्ता व एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।