Home आवाज़ न्यूज़ भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से...

भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया..

0
🔊 खबर सुनें

भारत ने शनिवार को अधिसूचित किया कि भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को अधिसूचित किया कि भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में एक नया प्रावधान जोड़ा गया है जिसे तत्काल लागू किया जाएगा। भारत ने पाकिस्तान को एक और तगड़ा झटका दिया है. भारत वाणिज्य मंत्रालय ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. 2 मई को अधिसूचना जारी किया गया. इसमें कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में इस संबंध में एक प्रावधान जोड़ा गया है. साथ ही कहा गया है कि अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से पाकिस्तान से आने वाले या निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जाता है.’

वाणिज्य मंत्रालय की 2 मई की अधिसूचना में कहा गया है, “पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात या पारगमन, चाहे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या नहीं या अन्यथा अनुमति प्राप्त हो, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा।” इस संबंध में एक प्रावधान विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में जोड़ा गया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने अधिसूचना में कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इस प्रतिबंध में किसी भी तरह के अपवाद के लिए भारत सरकार की मंजूरी की आवश्यकता होगी।

The post भारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार पर लगाई पूरी रोक, सभी आयातित वस्तुओं पर प्रतिबंध
Next articleपहलगाम हमले के बाद राजस्थान में अलर्ट: सलूंबर से 27 बांग्लादेशी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।