Home आवाज़ न्यूज़ पहलगाम हमले के बाद राजस्थान में अलर्ट: सलूंबर से 27 बांग्लादेशी हिरासत...

पहलगाम हमले के बाद राजस्थान में अलर्ट: सलूंबर से 27 बांग्लादेशी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजस्थान सरकार ने भी राज्य में हाई अलर्ट जारी करते हुए अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उदयपुर संभाग के सलूंबर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को अवैध प्रवासियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने राज्यभर में विशेष अभियान शुरू किया। सलूंबर में पुलिस ने खदानों, फैक्ट्रियों, ईंट भट्टों और अन्य कार्यस्थलों पर श्रमिकों की जांच शुरू की। बुधवार को महिला थाना प्रभारी इन्द्रवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने ग्राम सेरिया के एक ईंट भट्टे पर छापा मारा। जांच के दौरान कुछ श्रमिकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, और कुछ लोग झाड़ियों में भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 27 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ पुलिस ने 14 साल से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार, पासपोर्ट और फर्जी दस्तावेज बरामद

पूछताछ में इन लोगों ने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया और खुलासा किया कि वे 2014 के आसपास पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में घुसपैठ कर चुके हैं। हाल ही में मजदूरी की तलाश में वे सलूंबर आए थे। किसी के पास भी वैध पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि इन लोगों को पहचान छिपाने में किसने सहायता की।

The post पहलगाम हमले के बाद राजस्थान में अलर्ट: सलूंबर से 27 बांग्लादेशी हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleभारत ने पाकिस्तान से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया..
Next articleविवादित टिप्पणी को लेकर विवाद के बीच यूपी सरकार ने संभल सीओ अनुज चौधरी का तबादला किया..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।